अमरोहा: मायके में रह रही पत्नी को पति ने मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पति से नाराज होकर मायके में रह रही युवती को पति ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम में …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पति से नाराज होकर मायके में रह रही युवती को पति ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम में मायके में रह रही पत्नी को पति ने गोली मारने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना गुरुवार की रात 11:30 बजे की है, गांव निवासी ऋषि सिंह ने अपनी पुत्री अंजू की शादी धनोरा थाना क्षेत्र के गांव तोमड़ा निवासी युवक से 8 वर्ष पूर्व की थी। पीड़ित अंजू पर 3 बच्चे भी हैं किसी बात को लेकर 10 दिन पूर्व अंजू का पति से विवाद हो गया।

वह अपने मायके आकर रहने लगी। यह बात अंजू के पति को नागवार गुजर रही थी। मायके वालों का आरोप है कि गुरुवार की रात 11 बजे पति गांव पहुंचा और आधे घंटे बाद चारपाई पर सो रही अंजू को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव से अंजू के आरोपी पति को पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। घायल अंजू को रहरा की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : अब शहर में ही निशुल्क कोचिंग लेकर छात्र बनेंगे अधिकारी

संबंधित समाचार