Thailand: बैंकॉक के आर्मी कॉलेज में गोलीबारी, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के थाई आर्मी कॉलेज में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी थाई सेना के एक प्रवक्ता ने दी। रॉयल थाई सैन्य वॉर कॉलेज के 59 वर्षीय कर्मचारी ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजकर 55 मिनट …

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के थाई आर्मी कॉलेज में बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोग मारे गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी थाई सेना के एक प्रवक्ता ने दी।

रॉयल थाई सैन्य वॉर कॉलेज के 59 वर्षीय कर्मचारी ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजकर 55 मिनट पर अपने सहकर्मियों को गोली मार दी।

सेना के उप प्रवक्ता सिरिचन नगाथोंग ने कहा कि घटना के बाद उसे पकड़ लिया गया है और गोलीबारी के पीछे के कारण का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सेना द्वारा घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- जब ‘पापा की परी’ संग ‘भैंसा’ भी लगा उछल-उछल कर नाचने, चेहरे पर मुस्कान ला देगा ये Video

संबंधित समाचार