हिमाचल में भाजपा फिर सत्ता में आएगी: जयराम ठाकुर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर सत्ता में आएगी और इसमें महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। ठाकुर ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश की महिलाएं भाजपा को भारी समर्थन देंगी। डीमकटारू में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि …

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर सत्ता में आएगी और इसमें महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी। ठाकुर ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश की महिलाएं भाजपा को भारी समर्थन देंगी। डीमकटारू में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत लगभग पांच वर्षों के दौरान हमेशा गरीब को करीब रखकर ही काम किया है।

ये भी पढ़ें- गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेगें या नहीं… सोनिया गांधी दो दिन में करेंगी फैसला

इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली में लगभग 29 करोड़ रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किया। ठाकुर ने कहा कि सत्ता संभालने के पहले दिन से ही सरकार ने गरीबों, कमजोर वर्गों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना शुरू कर दिया था। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। पहले लगभग चार लाख लोगों को पेंशन मिल रही थी, जबकि आज 7.50 लाख से अधिक पात्र लोगों को यह पेंशन दी जा रही है।

महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2010 में भाजपा की सरकार ने नगर निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया था। इन संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के 40 हजार रुपये के रिवॉल्विंग फंड की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में महिलाओं को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश की लगभग 3.35 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र का चहुमुखी विकास और समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। विकास की इस गति को कायम रखने तथा केंद्र सरकार की मजबूती के लिए हिमाचल प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- दिनामलार अखबार के एल. आदिमूलम होंगे पीटीआई बोर्ड के नये निदेशक, शांथ कुमार बनें पुन: उपाध्यक्ष  

 


संबंधित समाचार