बरेली: संतान न होने पर ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के तीन साल तक संतान न होने पर ससुरालियों ने महिला पर ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर किला पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ये …

बरेली, अमृत विचार। शादी के तीन साल तक संतान न होने पर ससुरालियों ने महिला पर ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में एसएसपी के आदेश पर किला पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें – बरेली: लगातार बारिश से किसान परेशान, पहले सूखे ने रुलाया, अब बेमौसम बरसात की मार

किला क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसका विवाह नवादा शेखान निवासी युवक के साथ हुआ था। कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज में आठ लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। आरोप है कि संतान न होने पर ससुराल के लोग उसपर ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। घर में उसे बांझ कहकर बुलाया जाता था। वहीं, पीड़िता ने चौकी इंचार्ज बाकरगंज पर मामले में जबरन समझौता कराने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें – बरेली: कक्षा 8 तक के स्कूलों में 10 अक्टूबर तक अवकाश, लगातार हो रही बारिश की संभावना के चलते फैसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज