Today History: जानिए 24 अक्टूबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर …
नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- 22 अक्टूबर: जानिए अतीत के पन्नों में दर्ज आज की तारीख का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।
1577- सिखों के चौथे गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की।
1605 – अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली।
1775 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जन्म।
1851 – कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरूआत।
1914 – महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म।
1921 – देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म।
1949- न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1971- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म।
1984 – भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की कलकत्ता में शुरूआत।
1997 – केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई।
2001 – स्विट्जरलैंड में गोथार्ड रोड की सुरंग के भीतर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई।
2003 – ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी. इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी1
2004- ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2013- सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।
2017- प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन।
ये भी पढ़ें- 23 अक्टूबर: जानिए अतीत के पन्नों में दर्ज आज की तारीख का इतिहास
