अल्मोड़ा: जिले में उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले भर में बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने गो माता की पूजा की। साथ घर में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। बुधवार को …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले भर में बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने गो माता की पूजा की। साथ घर में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। बुधवार को इस पर्व को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने गांवों, घरों और गौशालाओं में इस कार्यक्रम का आयोजन किया और विधि विधान से गांयों की पूजा की। इस मौके पर लोगों ने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनाए।

इधर, ज्योली स्थित गौसदन शोले में भी गोवर्धन पूजा के मौके पर गो संवर्धन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायों को माला पहनाकर उन्हें विशिष्ठ आहार खिलाया गया। गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने बताया कि गुलाम भारत में गोवंश की सुरक्षा के लिए सबसे पहले महर्षि दयानंद ने आवाज उठाई थी। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गोवंश लावारिश अवस्था में घूम रहे हैं। उनकी देखरेख करने की सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है।

उन्होंने कहा कि कटारमल में कई लोगों के सहयोग से चल रही यह गौशाला समाज को गोवंश के प्रति आइना दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में गो आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। इस मौके पर महेंद्र सिंह, मनोज लोहनी, प्रताप सत्याल, पीसी जोशी, शंकर दत्त, पूरन तिवारी, एससी कांडपाल, बसंत बल्लभ, बद्री अग्रवाल, वीडीएस नेगी, यशवंत परिहार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

चौधरी चरण सिंह 123वीं जयंतीः सीएम योगी ने दी भवपूर्ण श्रद्धांजलि, यूपी सरकार मनाएगी ‘किसान सम्मान दिवस’ सौंपेंगे 25 किसानों को ट्रैक्टर
मंत्रीपरिषद ने 15,189 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रदेश में 12 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ, हजारों को मिलेगा रोजगार
नोएडा में भवन मानचित्र स्वीकृति होगी आसान, नई नियमावली को मंजूरी
वंदे मातरम् के 150 वर्ष:राष्ट्रगीत पर समझौता ही देश बंटवारे की जड़ बना, सीएम योगी का कांग्रेस-जिन्ना पर तीखा प्रहार
शीतकालीन सत्र में हंगामा: सपा का वॉकआउट, सरकार बोली- किसान पलायन नहीं, खेती की ओर लौट रहे