अयोध्या: राजस्व टीम ने तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, रुदौली। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को रुदौली तहसील के सरायपीर गांव पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने तालाब पर हुए पक्के निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया। साथ ही चेतावनी दी गई यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार …

अयोध्या, रुदौली। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को रुदौली तहसील के सरायपीर गांव पहुंची राजस्व व पुलिस टीम ने तालाब पर हुए पक्के निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया। साथ ही चेतावनी दी गई यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सरायपीर गांव में तालाब पर काफी दिनों अवैध कब्जे की शिकायत आ रही थी। शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से तालाब पर मो. याकूब व मो. यासीर की ओर से बनवाई गई पक्की चहारदीवारी को जेसीबी से गिराया गया। उन्होंने बताया कि दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत देने के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: राजस्व टीम के वाहन में मारी टक्कर, आठ खनन धंधेबाज गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

एयर इंडिया का ऐलान: टोरंटो, फ्रैंकफर्ट और पेरिस के लिए स्पेशल फ्लाइट, वेस्ट एशिया संकट के बीच शुरू करेगा अतिरिक्त उड़ान 
बॉलीवुड ने धूमधाम से मनाई होली, खिलाड़ी कुमार समेत तमाम हस्तियों ने दीं होली की शुभकामनाएं, शांति के लिए प्रार्थना की 
मिडिल ईस्ट संकट के बीच शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल
भारत की चार दिवसीय यात्रा पर फिनलैंड के राष्ट्रपति: व्यापार, निवेश सहयोग मजबूत करने पर जोर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात 
West Asia Tension: संघर्ष के बीच भारत में CNG-PNG आपूर्ति बाधित, कतर से एलएनजी उत्पादन प्रभावित होने से शहरी गैस क्षेत्र में संकट