भरतकुंड महोत्सव: दिवाकर ने अवधी गीतों से बांधा समां, झूमे श्रोता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड महोत्सव के पांचवें दिन की सांझ प्रख्यात अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी ने समां बांध दिया। अपने विशिष्ट अंदाज में दिवाकर द्वारा प्रस्तुत गीतों पर लोग झूम उठे। इससे पहले दिन में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने भी अपनी कुश्ती से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। महोत्सव में शनिवार शाम लखनऊ के …

अयोध्या, अमृत विचार। भरतकुंड महोत्सव के पांचवें दिन की सांझ प्रख्यात अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी ने समां बांध दिया। अपने विशिष्ट अंदाज में दिवाकर द्वारा प्रस्तुत गीतों पर लोग झूम उठे। इससे पहले दिन में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने भी अपनी कुश्ती से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

महोत्सव में शनिवार शाम लखनऊ के जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने भी जादू दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उसके बाद अवध के प्रसिद्ध गायक दिवाकर द्विवेदी और उनके साथ ही कलाकारों की टीम ने दर्शकों का देर रात तक मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव तथा महंत राजूदास, बीकापुर ब्लॉक प्रमुख, राजेंद्र सिँह, उग्रसेन मिश्रा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद रहे।

दिवाकर द्विवेदी ने रामायण की चौपाइयों, भजनों तथा अपने चर्चित गीतों से दर्शकों को बहुत लुभाया। भरत कुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, सचिव अम्बरीष पांडेय, महंत अरविन्द तिवारी, महा सचिव सतीश पांडेय, अश्विनी तिवारी, योगेश मिश्रा, देवा यादव, साहबदिन गौड़, राधेश्याम शुक्ला, काजल पाठक आदि ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा दिवाकर द्विवेदी का स्वागत किया।

डॉ संदीप सिंह, डॉ संजय तिवारी, डॉ एसके पाठक , जितेंद्र नाथ पांडे बृजेन्द्र दूबे, संदीप चतुवेर्दी, राजेंद्र प्रताप सिंह उग्रसेन मिश्रा बृजमोहन तिवारी, शिवम् मिश्रा, अनुराग पांडेय, सचिन तिवारी, सुमित तिवारी, केसी पांडे आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-चित्रकूट: सिम पोर्ट के बहाने फिंगर प्रिंट लेकर खाते से निकाला रुपए, पुलिस ने दबोचा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म