मेरठ: उपचुनाव से पहले रालोद को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल

मेरठ: उपचुनाव से पहले रालोद को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गज भाजपा में शामिल

मेरठ, अमृत विचार। खतौली विधान सभा उप उत्तर प्रदेश में तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले रालोद को रविवार को झटका लगा। रविवार को मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष वर्तमान में संगठन मंत्री समेत कई दिग्गज को भाजपा ज्वाइन कराई।

ये भी पढ़ें- मेरठ: बेशकीमती खैर के पेड़ों को काटते चार माफिया पकड़े, लाखों रुपये में है लकड़ी की कीमत

यूपी की मैनपुरी, रामपुर और खतौली विधानसभा की सीट पर उपचुनाव होना है। सपा और रालोद के साथ चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी गठबंधन से भाजपा के खिलाफ़ चुनाव लड़ रही है। खतौली की सीट रालोद के खाते में है और यहां से मदन भैय्या को चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन, रविवार को चुनाव से ठीक पहले रालोद को भाजपा ने झटका दिया। 

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री चौधरी यशवीर सिंह अपने कई दिग्गज साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनके साथ मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भोपाल गुर्जर, अभिषेक चौधरी गुर्जर, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष नेहा सिरोही, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जाटव आदि को भाजपा ज्वाइन कराई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा खतौली की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता  रहा है, इस बार भी हम ज्यादा वोट से जीतेंगे। जयंत चौधरी के गर्मी वाला बयान नहीं देने पर कहा कि अब मौसम सुहावना है, गर्मी की जरूरत नहीं है।

दो दशक से अधिक रालोद में रहे शामिल
चौधरी अजित सिंह के वफादार और सबसे करीबी वेस्ट यूपी में चौधरी यशवीर सिंह को माना जाता था। वह उनके समय में सिवालखास विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लड़े, हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यहीं, नहीं वह लंबे समय तक मेरठ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

ये भी पढ़ें- खतौली जाने से पहले मेरठ पहुंचे रालोद मुखिया जयंत चौधरी, प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर साधा निशाना

 

ताजा समाचार

हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध संघ के जीएम निर्भय नारायण को पद से हटाया
Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में 11 बजे तक 24.68 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में वोटिंग
Lok Sabha Election 2024: इटावा के सैफई में अखिलेश यादव ने की प्रेसवार्ता, बोले- BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही...युवा का भविष्य खतरे में है
पहले मतदान, फिर जलपान.., सीएम योगी, अखिलेश यादव और मायावती ने मतदाताओं से की मतदान की अपील
Lok Sabha Elections 2024: अब किसी की भी ड्यूटी नहीं कटेगी, सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी होने पर ही किया जाएगा विचार- सीडीओ
Lok Sabha Elections 2024 : अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी मां और पत्नी संग किया मतदान, बोले-लोग घरों से बाहर निकलें और वोट करें