अमरोहा : युवक से परेशान होकर की थी किशोरी ने आत्महत्या, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला,अमृत विचार। युवक से परेशान होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गांव के ही युवक से प्रेम संबंध थे। जानकारी होने पर परिवार वालों ने किशोरी का घर से निकलना बंद कर दिया। युवक के घर भी शिकायत की। बताते हैं कि किशोरी शनिवार को किसी तरह घर से बाहर निकली तो युवक ने उसे मोबाइल दे दिया था। शाम को किशोरी के पास मोबाइल मिलने पर उसके परिवार वालों ने उसे डांट दिया और मोबाइल छीन लिया था।

आरोप है कि युवक किशोरी को परेशान करता था। उससे परेशान होकर शनिवार की देर शाम किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान रविवार की सुबह किशोरी की मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर इस मामले में आरोपी विश्वास के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : चलती कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी...बमकुशकिल पाया आग पर काबू

संबंधित समाचार