अयोध्या:बच्चों ने पृथ्वी बचाओ-भविष्य बनाओ जागरूकता रैली निकाली 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। DN स्कूल चरेरा पूरा बाजार में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पृथ्वी बचाओ-भविष्य बनाओ जागरूकता रैली निकालकर रोगों को जागरूक किया।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संदेशों जैसे पेड़ लगाओ, धरती को स्वर्ग बनाओ, धरती हमारी सबसे न्यारी इसमें बसती दुनिया सारी, सेव अर्थ सेव लाइफ आदि के माध्यम से सभी को पृथ्वी का महत्व एव पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। रैली को प्रधानाचार्य शिखा श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रबंधक अरुणोदय सिंह ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

 

ये भी पढ़े : जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार