Lok Sabha Election 2024: इटावा के सैफई में अखिलेश यादव ने की प्रेसवार्ता, बोले- BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही...युवा का भविष्य खतरे में है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के सैफई में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

इटावा, अमृत विचार। सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि ये जो सरकार है झूठे वादे करने वाली सरकार है। किसान परेशान है, युवा के पास रोजगार नहीं है।

Dimple Yadav

‘महंगाई चरम सीमा पर है, बीजेपी कुछ लोगों को मुनाफा दे रही’। बीजेपी के लोग चुनावी बॉन्ड से पैसा लेते हैं। निवेश नहीं आया, युवा का भविष्य खतरे में है। इतना ही नहीं, उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ जगहों पर मतदाता परेशान किए जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की बहुत बुरी हार होने जा रही है। इस दौरान उनके साथ डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। 

ये भी पढ़ें- Etawah: सपा प्रत्याशी डिंपल यादव व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में किया मतदान...11 बजे तक 11.66 फीसदी हुआ मतदान

संबंधित समाचार