Lok Sabha Elections 2024 : एक बजे तक कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में हुआ 45.81 प्रतिशत मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहले दो घंटे में 16.50 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला था वोट

मुरादाबाद। संभल लोकसभा सीट के अन्तर्गत आने वाले मुरादाबाद जिले की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। पहले दो घंटे में जहां 16.50 प्रतिशत वोट पड़ा था जो दिन में 11 बजे बढ़कर 33.33 प्रतिशत हो गया। जबकि एक बजे तक 45.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुंदरकी में 47.21 और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 44.27 प्रतिशत मतदाताओं ने एक बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

5

तेज धूप में भी मतदाता अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करने में लगे हैं। कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर लंबी कतार लगी है। सुबह के पहले दो घंटे में 9 बजे तक 16.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो दोपहर 11 बजे 33.33 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

7

बिलारी में 3,58,706 और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 3,92,233 मतदाता हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 7,50,929 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में जुटे हैं। संभल सीट से सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान बर्क कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वहीं भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। 11 बजे तक कुंदरकी में 34.83% और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 31.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: प्लॉट खरीद-फरोख्त में 19 लाख की ठगी, सदमे में चली गई थी पिता की जान

संबंधित समाचार