मैनपुरी उपचुनाव: आबकारी मंत्री ने जसवंतनगर में की जन सभा, कहा- सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी

मैनपुरी उपचुनाव: आबकारी मंत्री ने जसवंतनगर में की जन सभा, कहा- सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी

इटावा, जसवंतनगर। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के सिलसिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि पिछली सपा सरकार ने अपराधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया था। उनके समय में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, गुंडे माफियाओं का राज था। 

यहां रामलीला तिराहा पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सालों बाद भाजपा सरकार प्रदेश में कानून का राज वापस लाई है। प्रदेश सरकार  जो योजनाएं चला रही है उनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। पिछली सपा सरकार में प्रदेश की 24 करोड़ जनता को लाभ नहीं मिलता था। कुछ ही लोगों के लिए उत्थान किया गया था। उस समय प्रदेश में दंगों का माहौल था।

2017 से योगी सरकार जब से आई है तभी से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसी प्रकार व्यापारी वर्ग मैनपुरी का भी इतिहास बदल दे। उन्होंने लोकसभा मैनपुरी के भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-इटावा: चोरी करने वाले अभियुक्त और जानकारी देते एसएसपी जयप्रकाश सिंह

ताजा समाचार

कासगंज: बीजेपी नेताओं ने सपा जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों पर बोला हमला, गाड़ी से खींचकर जान से मारने का किया प्रयास
हल्द्वानी: प्रदेश के जंगल आग से धधक रहे...साहब AC में बैठकर दूरगामी योजनाएं गिना रहे- कांग्रेस
Lok Sabha Elections 2024 : संभल में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच वोटिंग जारी, तीन बजे तक हुआ 52.24 प्रतिशत मतदान
Exclusive: फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में चुनावी घमासान हुआ तेज; उम्मीदवारों ने जीत के लिए दिन-रात किये एक
IPL 2024 : प्लेआफ की दौड़ में बने रहने के लिए LSG को हराने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद 
रांची में दूसरे दिन भी कई नए ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, ठेकेदार के यहां करोड़ों नकदी बरामद