रांची में दूसरे दिन भी कई नए ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, ठेकेदार के यहां करोड़ों नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झारखंड। झारखंड सरकार के काबीना मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक समेत कई अन्य लोगों ठिकानों पर ईडी ने कल छापेमारी की थी लेकिन आज भी एक साथ सात नये ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

ईडी सूत्रों के अनुसार सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ-साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां छापेमारी चल रही है। दूसरी तरफ ईडी की टीम ने रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले कांट्रेक्टर राजू सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है।

इस दौरान ठेकेदार राजू सिंह के यहां से करोड़ों नगद बरामद हुए हैं। बरामद पैसों की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन मंगवायी गयी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को हुई ईडी की रेड में 35.23 करोड़ बरामद किये गये थे।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

संबंधित समाचार