आरटीई: चयनित बच्चों का प्रवेश नहीं देने पर तीन स्कूलों को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीएसए ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश न देने पर तीन स्कूलों को नोटिस दिया है। अफसरों के अनुसार नोटिस के बाद भी चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं देने पर स्कूलों के खिलाफ मान्यता रद्द करने संबंधी कार्रवाई की जाएगी। 

सोमवार को बीएसए की ओर से नैनीताल रोड स्थित गुलाब राय मांटेसरी स्कूल, सेक्रेट हार्टस किडूकेशन और मैकेनियर रोड स्थित थ्री डॉट्स स्कूल के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है। यदि जल्द से बच्चों का दाखिला स्कूल में नहीं लिया जाता है तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैक फुट पर आया स्कूल प्रबंधन, चयनित बच्चों को दिया प्रवेश
बीते दिनों ग्रीन पार्क स्थित सोबती पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने आरटीई के तहत चयनित बच्चों का दाखिला लेने से मना कर दिया था। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की तो स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर आ गया है। स्कूल में चयनित 18 बच्चों का प्रवेश होना था। शनिवार काे स्कूल प्रबंधन से सभी चयनित बच्चों को दाखिला लेने पर सहमति देने के साथ प्रवेश फार्म भी अभिभावकों को दे दिए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गोरक्षा दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने एक युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

 

संबंधित समाचार