बहराइच: खाली मैदान में खड़ी स्कॉर्पिओ जली, पुलिस करेगी जांच  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल के मोहल्ला मासूक नगर में खाली मैदान में खड़ी स्कार्पियो वाहन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्कर्पियो वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गई है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला मासूकनगर निवासी फखरुद्दीन बाबा की स्कॉर्पियो गाड़ी थी। रोज की तरह  घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली मैदान में उन्होंने वाहन प्रतिदिन की तरह खड़ी कर दी थी। आसपास के लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह स्कार्पियो वहान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते कुछ देर में वाहन धू-धू कर जल कर कबाड़ बन गया। सुबह जानकारी होने पर वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मोहल्लावासियों ने गाड़ी को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।  फखरुद्दीन बाबा ने बताया कि अभी थाने में तहरीर दी गई है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -सीतापुर की चुनावी सभा में बोले सीएम योगी-नैमिषारण्य की धरा से पूरे देश में जा रहा भाजपा सरकार ही चाहिए का सन्देश

संबंधित समाचार