बरेली: मीट फैक्ट्री मारिया फ्रोजन को किया गया सीज, जानिए वजह

बरेली: मीट फैक्ट्री मारिया फ्रोजन को किया गया सीज, जानिए वजह

बरेली, अमृत विचार। बरेली मंडल की सबसे बड़ी मीट फैक्ट्री मारिया फ्रोजन को आज अधिकारियों ने सीज कर दिया। फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रदूषण क्षेत्राधिकारी रोहित सिंह और एसीएम 1 तृप्ति गुप्ता ने फैक्ट्री को सीज करने की कार्यवाही की है। इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि राज्य सररकार अन्य अवैध मीट फैक्ट्री के खिलाफ आगे भी बड़ी कार्यवाही कर सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत

प्रदुषण वोर्ड ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हएु हाजी शकील कुरैशी की मारिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री को सीज कर दिया। अनियमितताओं के चलते यह बड़ी कार्यवाही की गई है। प्रशासन के आदेश आने के बाद यह बड़ी कार्यवाही की गई है, जो जिले में चर्चा बनी हुई है।

प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंह ने मीट मारिया फ्रोजन फैक्ट्री को सीज करने का आदेश जारी किया था। अनियमितताओं के चलते फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही की गई है। हाजी शकील कुरैशी की ये फैक्ट्री है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में स्थित है।

आज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई है। सीज पॉल्यूशन क्षेत्र अधिकारी रोहित सिंह और एसीएम द्वितीय ने फैक्ट्री में पहुंचकर यह बड़ी कार्यवाही करते हुए बताया कि अध्यक्ष के आदेश के बाद यह कार्यवाही की गई है। अपेड़ा में छह सौ एनीमल और उत्तर प्रदेश प्रदुषण वोर्ड से तीन सौ स्लाटिंग का लाइसेंस था। जिस कारण सीलिंग की कार्यवाही की गई है।

वहीं महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम के क्षेत्र में इस तरह का गलत कार्य बर्दाश्त नहीं होगा। फैक्ट्री की बिजली,पानी काटकर उसको सीज किया गया है। नगर निगम के पास सीज करने का कोई अधिकार नही हैं। जिस कारण पॉल्यूशन वोर्ड बोर्ड ने प्रदुषण जांच के बाद कार्यवाही की है। यह बड़ी कार्यवाही के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अपर नगर आयुक्त के दुर्व्यवहार से खफा व्यापारी, मेयर से की कार्यवाही की मांग