रामपुर : सड़क पार करते समय किशोर को कार ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सैफनी (रामपुर) अमृत विचार। शादी में शामिल होने जा रहे किशोर को सड़क पार करते समय कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद कर चालक मौके से फरार हो गया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के सारी इमाम गांव निवासी केदार का 13 वर्षीय पुत्र राहुल साढ़े 12 के समय शाहबाद-बिलारी रोड पर चल रहे शादी के कार्यक्रम में जा रहा था। लोगों ने बताया कि वह जैसे ही सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक शाहबाद की ओर से तेज रफ्तार आ रही ईको कार ने उसे अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि मासूम को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक मौका पाकर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात कर चालक की तलाश कर रही है।

पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था राहुल
चाची कमला ने बताया कि केदार मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके चार बड़ा पुत्र राम सिंह, प्रमोद, किशनवीर छोटा भाई राहुल था व इनकी एक बहन नंदिनी है। मां के साथ इन सभी भाई बहनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। गरीबों के चलते गांव के सभी लोग उनके परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

संबंधित समाचार