Moradabad : आज बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं नाम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को जिले के सभी बूथों पर दिन में 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे। उनसे संपर्क कर नये मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरकर जमा किया जा सकता है। साथ ही सूची में बीएलओ।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण चल रहा है। आयोग के निर्देश के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा।

जिसमें बूथों पर संबंधित बीएलओ उपस्थित रहकर आलेख्य मतदाता सूची और गणना चरण के दौरान अनुपस्थित मृतक, दोहरी प्रविष्टि, अनट्रेस्ड तथा स्थानान्तरित मतदाताओं की सूची प्रदर्शित करेंगे। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ के पास मतदाता पंजीकरण से संबंधित फार्म-6, 7, व 8 तथा घोषणा पत्र भी उपलब्ध रहेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वह 31 जनवरी को अपने निकटतम बूथ पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए प्रारुप-6 (घोषणा प्रपत्र सहित) और किसी भी प्रविष्टि पर आक्षेप के लिए प्रारुप-7 और मतदाता सूची में विद्यमान किसी भी प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रारुप-8 (घोषणा पत्र सहित) प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

संबंधित समाचार