बिहार उपचुनाव: 105 वर्षीय मतदाता वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कुढ़नी। बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतदान के दौरान 105 वर्षीय दीपा मांझी मताधिकार का इस्तेमाल करने अपने निर्धारित मतदान केंद्र पहुंचे। मांझी उम्र के इस पड़ाव पर सीधे खड़े हो पाने की भी स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद वह लाठी के सहारे मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं। यह मेरे लिए वोट डालने का आखिरी मौका हो सकता है।

ये भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 'बड़ी मछलियों' पर कार्रवाई करने को कहा

मांझी किसी वैध पहचान पत्र के बिना मतदान केंद्र पहुंचे थे और जब वह इसे लेने घर गए, तो कुछ ही लोगों को उम्मीद थी कि वह वापस आएंगे, लेकिन वह करीब आधे घंटे बाद अपना आधार कार्ड लेकर फिर से मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र पर एक सुरक्षाकर्मी मांझी की सहायता के लिए तुरंत आगे आया और उन्हें मताधिकार का इस्तेमाल करने में मदद की।

ये भी पढ़ें- हरियाणा : 9वां युवा महोत्सव में एक मंच पर झलकेगी हरियाणा, राजस्थान व पंजाब की संस्कृति 

 

संबंधित समाचार