टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान मैच पर बवाल: BCCI ने ICC पर छोड़ा फैसला, राजीव शुक्ला बोले - "जो कहेंगे, वही मानेंगे"

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में निर्धारित ग्रुप मैच को लेकर विवाद गहरा गया है। पाकिस्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ इस मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगा।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मुद्दे पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बोर्ड का रुख साफ किया। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई का इस पर कोई अलग बयान नहीं है। हम आईसीसी के फैसले का पूरी तरह पालन करेंगे। जो भी निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद लेगी, उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।"

यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया और टूर्नामेंट से बाहर हो गया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया।

आईसीसी लगातार इस मुकाबले को कराने की कोशिश में जुटा है और हाल ही में लाहौर में पीसीबी के साथ बैठक भी की गई। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच हमेशा सबसे बड़ा आकर्षण रहता है, लेकिन राजनीतिक तनाव के चलते अब इसकी अनिश्चितता बढ़ गई है।

अब सबकी नजरें आईसीसी पर टिकी हैं कि वह इस जटिल स्थिति को कैसे सुलझाती है और क्या भारत-पाकिस्तान का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आखिरकार खेला जाएगा या नहीं।

 

संबंधित समाचार