राष्ट्रपति ट्रंप ने की पीएम मोदी से फोन पर बात, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त पोस्ट में यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने बातचीत का विस्तृत विवरण नहीं दिया।

ट्रंप और मोदी के बीच फोन पर यह बातचीत उस दिन हुई, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। गोर ने पोस्ट में लिखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। और ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें।''  

बता दें कि  यूरोपियन यूनियन के साथ भारत की मदर ऑफ ऑल डील्स के बाद ये दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत है। हालांकि उन्होंने बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन की तीन दिन की यात्रा शुरू की है। सर्जियो गोर ने पोस्ट में लिखा,  "राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। जुड़े रहें।"

संबंधित समाचार