बड़ी कंपनियों को बंदी या कर्मचारियों की छंटनी से पहले सरकार से अनुमति लेना जरूरी: मंत्री भूपेंद्र यादव

बड़ी कंपनियों को बंदी या कर्मचारियों की छंटनी से पहले सरकार से अनुमति लेना जरूरी: मंत्री भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली। सरकार ने आज राज्यसभा को बताया कि 100 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए संस्थान को बंद करने या उनमें कर्मचारियों की छटनी से पहले सरकार की अनुमति लेना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में क्या BJP और AAP के बीच मौन समझौता था ? : संजय राउत 

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरूवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मार्क्सवादी ए ए रहीम के सवाल के जवाब में कहा कि औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत जिस भी कंपनी में 100 से अधिक कर्मचारी हैं उसे कंपनी को बंद करने या कर्मचारियों की छटनी से पहले संबंधित सरकार से अनुमति लेने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर की जाने वाली छटनी गैर कानूनी होती है। अधिनियम में छटनी किये जाने वाले कर्मचारियों को इसके एवज में अलग से राशि दिये जाने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकार के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए समय समय पर विभिन्न कदम उठाती हैं।

रहीम ने बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी , सोशल मीडिया और अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों में कर्मचारियों की छटनी के बारे में सवाल पूछा था। यादव ने कहा कि सरकार के स्तर पर इस तरह की कंपनियों में कर्मचारियों की छटनी के बारे में कोई आंकड़े नहीं रखे जाते।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कहीं 'कांग्रेस खोजो यात्रा' ना निकालनी पड़े : CM शिवराज सिंह चौहान

ताजा समाचार

बरेली: युवती ने पिता-पुत्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur: खेत में चारा काट रही महिला के साथ पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म...कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा
बहराइच: कृषि विज्ञान केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले-कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
Kanpur: शादी के बाद हनीमून मनाने गए थे बैंकॉक, पति का मोबाइल देखकर पत्नी के उड़े होश...दर्ज कराई रिपोर्ट
बहराइच: पुरखे भी उतर आएं फिर भी राम मंदिर अपनी जगह रहेगा, प्रमोद कृष्णम के खुलासे पर बोले केशव मौर्य
Farrrukhabad Crime: अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पर हमला...मारपीट कर आरोपित को छुड़ाया, सिपाही ने दर्ज कराई FIR