राहुल गांधी को कहीं 'कांग्रेस खोजो यात्रा' ना निकालनी पड़े : CM शिवराज सिंह चौहान
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आते रुझानों पर कहा कि इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कहीं आने वाले समय में 'कांग्रेस खोजो यात्रा' ना निकालनी पड़े।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा में उठा ईपीएस पेंशन बढ़ाने का मुद्दा, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि गुजरात में पार्टी की महाविजय होने जा रही है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास, श्रद्धा और स्नेह प्रकट हुआ है। इन परिणामों ने सिद्ध कर दिया कि पीएम मोदी कल्पवृक्ष हैं।
यह विकास और जनकल्याण की आंधी है, जिसमें कांग्रेस और बाकी पार्टियां उड़ गई हैं। अब राहुल गांधी जी को 'कांग्रेस खोजो यात्रा' न निकालनी पड़े।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 8, 2022
हम इस असीम, अभूतपूर्व और रिकॉर्डतोड़ विजय के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं। #BJPGujarat
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, ऐसा ना हो कि कहीं उन्हें 'कांग्रेस खोजो यात्रा' करनी पड़े। 20 सीटों के नीचे सिमटना कांग्रेस की स्थिति प्रकट कर रहा है। अब वे सोचे या ना सोचें। चौहान ने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को जीत हासिल होगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश भी दोहराएगा गुजरात का परिणाम : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा