छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आठ लाख रुपए के एक इनामी नक्सली ने सुरक्षाकर्मियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। शुक्रवार को नक्सलियों के दक्षिण बस्तर बटालियन नं. 1 में सक्रिय नक्सली सोड़ी मुक्का ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने ये कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर किया शोक व्यक्त 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज