साइरस मिस्त्री मौत मामला: अनाहिता पंडोले ने सही से नहीं लगाई थी सीट बेल्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मुंबई। उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में लापरवाही से कार चलाने की आरोपी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता पंडोले ने सीट बेल्ट सही से नहीं लगा रखी थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- देश कब तक TB मुक्त हो जाएगा ? मोदी सरकार ने संसद में बताया है

उल्लेखनीय है कि इस साल चार सितंबर को पालघर जिले में सूर्या नदी के पुल पर मर्सिडीज बेंज कार के रेलिंग से टकराने के बाद टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। कार चला रहीं डॉ. अनाहिता और उनके पति डेरियस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे सभी अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। 

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, मर्सिडीज बेंज कार चला रहीं डॉ. अनाहिता ने सीट बेल्ट सही से नहीं लगाई थी, पेल्विक बेल्ट लगी हुई नहीं थी। उन्होंने केवल कंधे पर बेल्ट लगा रखी थी और नीचे का हिस्सा (लैप बेल्ट) नहीं लगा रखा था। 

उन्होंने बताया कि डॉ. अनाहिता का दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी मिल सकती है। पालघर पुलिस ने नवंबर में डॉ. अनाहिता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था। कासा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए, 279, 337 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली में एक टीचर ने 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका, हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सरकारी विभाग उत्पीड़न करें तो SHRC दिलाएगा न्याय, बोले ब्रजभूषण- पुलिस के अलावा राजस्व, बिजली, श्रम समेत सभी विभागों के पीड़ित कर सकते हैं शिकायत
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा के हंगामे की तैयारी... अखिलेश ने उठाए कई गंभीर मुद्दे
Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार ने नौ को रौंदा, चार की मौत, पांच गंभीर
यूपी बजट सत्र : सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार, विधानभवन व उसके आसपास की इलाकों पर भारी पुलिस बल तैनात
लखनऊ : 6 माह बाद भी शिक्षकों को नहीं मिला चयन वेतनमान, अधिकारियों की लापरवाही से अध्यापक हो रहे परेशान