बरेली: मां के डाटने पर घर से भाग आया झारखंड का किशोर

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

 कोतवाली पुलिस को भटकता मिला बच्चा,  चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल कल्याण समिति के सामने किया पेश

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस को बच्चा भटकता मिला। पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम के हवाले कर दिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कराया। शनिवार को उसे मां के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - बरेली: सौहार्द की मिशाल है क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च

मां के डाटने पर घर से नाराज होकर झारखंड का एक बच्चा घर छोड़कर भाग आया। वह ट्रेन में बैठकर बरेली पहुंच गया। कोतवाली पुलिस को बच्चा भटकता हुआ मिला। पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे के परिजनों से संपर्क किया। बच्चे के परिजन शनिवार को शहर में पहुंचे।

जिसके बाद चाइल्डलाइन से केंद्र प्रभारी सौरभ गंगवार टीम सदस्य रवि गंगवार ने बाल कल्याण समिति के सामने बच्चे को पेश कराया। बाल कल्याण समिति बरेली के आदेश अनुसार उसकी माता को सुपुर्द कर दिया गया।

चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक सौरभ गंगवार ने बताया कि कई बच्चे माता-पिता के डांटने से ही घर से भाग आते हैं। उन्हें अच्छे बुरे की जानकारी नहीं होती है बाद में जब बच्चे चाइल्ड लाइन को मिलते हैं तब उन्हें उनके परिवार से मिलाया जाता है।

ये भी पढ़ें - बरेली: शादी के 15 दिन बाद दूसरे समुदाय का युवक विवाहिता को लेकर हुआ फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'