Moradabad: डीएम ने स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक खुलेंगे स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अत्यधिक गर्मी और हीटवेव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जनपद के समस्त बोर्डों के विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। 

यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड, मदरसा बोर्ड आदि से संबद्ध कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल 27 अप्रैल (सोमवार) से अग्रिम आदेशों तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित किया जाए। 

जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से छात्रों को दोपहर की लू से सुरक्षा मिलेगी। अभिभावक एवं शिक्षक संस्थानों से समय का पालन करने की अपील की गई है।

 

संबंधित समाचार