देशभर में क्रिसमस की धूम, PM मोदी ने Christmas पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष दिन समाज में सद्भाव व आनंद को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘क्रिसमस की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के आदर्श विचारों और समाज की सेवा पर जोर दिए जाने को याद करते हैं।’’ दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर लगाम लगी हुई है, वह चीजें संभाल नहीं पा रहे: राहुल गांधी

संबंधित समाचार