महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित
एथलीट ऑफ द सेंचुरी पेले को 29 नवंबर को साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था
साओ पाउलो। ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार और तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले का निधन हो गया। वह 82 साल के थे। चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार फुटबॉल के बेताज बादशाह पेले कोलन कैंसर से पीड़ित थे और साओ पाउलो के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।
He may no longer be with us, but he made Brazil known globally and forever impacted the game of football. His legacy will never be forgotten.
— Brasil Football 🇧🇷 (@BrasilEdition) December 29, 2022
RIP King 🙏🏽 pic.twitter.com/PYTkmqK3it
एथलीट ऑफ द सेंचुरी पेले को 29 नवंबर को साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 के पीड़ित होने के बाद उन्हें कोलन कैंसर के उपचार के लिए श्वसन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। फुटबॉल के इस बेताज बादशाह ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
🇧🇷 The one & only Pelé
— FIFA World Cup Stats (@alimo_philip) December 29, 2022
⚽️ 1279 goals
🏆 3 FIFA World Cups
🏆 6 Brazilian league titles
🏆 2 Copa Libertadores
🎖️ FIFA Player of the Century
🎖️ TIME 100 Most Important People of the Century
🐐 The GOAT & Trailblazer #FIFAWorldCup|#Pele|#BRA pic.twitter.com/U13h7h5ssI
अस्पताल की रिपोर्ट में कहा, “अस्पताल खेद के साथ पुष्टि करता है कि एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले की आज 29 दिसंबर अपराह्न तीन बजकर 27 मिनट पर शरीर के कई अंगों के काम न करने के कारण निधन हो गया। वह कोलन कैंसर से पीड़ित थे। रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायली अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल की पेल के परिवार के प्रति सहानुभूति है और फुटबॉल के बेताज बादशाह पेल के निधन से उनके प्रशंसक बहुत निराश और दुखी हैं।
'हम जो भी हैं सब आपकी बदौलत'
पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।' 25 दिसंबर को परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था।
ये भी पढ़ें : 'कप्तानी बड़ी जिम्मेदारी है...', Afghanistan के टी20 कप्तान बने Rashid Khan, मोहम्मद नबी की ली जगह
