बरेली: कश्मीर के जिला राजोरी में हुई आतंकवादी घटना की मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की निंदा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कश्मीर के जिला राजोरी में हुई आतंकवादी घटना की निन्दा करते हुए कहा कि इस्लाम अमन व शांति का मज़हब है, पैग़म्बरे इस्लाम पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए और उन्होंने पूरी दुनिया को विश्व शांति का पैगाम दिया। 

उन्होंने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम ने कभी भी किसी के लिए बद्दुआ तक नहीं की, जंग व जिदाल और कत्ल व किताल पैग़म्बरे इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है। इस तरह की आतंकवादी घटनाओं से मुसलमानों की छवी धुमील हो रही है।

मौलाना ने आगे कहा कि इस्लाम के नाम पर कुछ लोगों ने आतंकवादी संगठन बना लिए हैं और उन संगठनों के जरिए कश्मीर के जिला राजोरी में हिन्दूओं के मकानों पर हमले किए गए ये निहायती अफसोसनाक घटना है, मैं इस घटना की भरपूर अल्फाज़ में मजम्मत करता हूं। भारत सरकार से मेरा मुतालबा है आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें- बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन की नामांकन दाखिल प्रक्रिया शुरू, कमिश्नर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

संबंधित समाचार