हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगडा में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप से कहीं से किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चंबा जिला में शनिवार सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर भूकंप का झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 

ये भी पढ़ें- शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, हाइड्रो में निवेश के लिये विशेष नीति लाएंगे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 

भूकंप का केन्द्र चंबा में जमीन की सतह से नीचे पांच किलोमीटर की गहराई में था। चंबा जिले के साथ लगते कांगड़ा जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में थी। हिमाचल में लगातार भूकम्प के झटके महसूस किए जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में पिछले दो माह से लगातार भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में हैं। बीते 28 दिनों में राज्य में कई हिस्सों में सात बार भूकंप आ चुका हैं। हर बार भूकंप की तीव्रता कम रहने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

इससे पूर्व तीन जनवरी को सोलन जिले में 2.7 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे इससे पहले 31 दिसंबर को मंडी जिला में भी इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था। बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके लग चुके हैं। हिमाचल प्रदेश भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन चार और पांच में शामिल है। भूविज्ञानी इस पर्वतीय राज्य में बड़े स्तर का भूकंप आने की आशंका जता चुके हैं। ग्यातव्य है कि वर्ष 1905 में कांगडा और चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में नए पुलिस थानों और चौकियों के निर्माण के लिए 176 करोड़ रुपये मंजूर 

 

संबंधित समाचार