आज दोपहर 2:30 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में चुनाव को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग बुधवार को दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड में चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा।

नॉर्थ ईस्ट के इन 3 राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। इस बार त्रिपुरा के विधानसभा चुनावों पर लोगों की खास नजर रहने वाली है क्योंकि पिछले चुनावों में बीजेपी ने लंबे समय से सत्ता में रही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को हटाकर अपना परचम लहराया था।

क्यों महत्वपूर्ण है त्रिपुरा

पूर्वोत्तर के जिन 3 राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें सबसे बड़ा सूबा त्रिपुरा है। त्रिपुरा में बीजेपी के नेतृत्व में एक गठबंधन सरकार है। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था, और विप्लव कुमार देव के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। बाद में 15 मई 2022 को बीजेपी ने माणिक साहा को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। त्रिपुरा में सत्तारुढ़ गठबंधन में इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (Indigenous People's Front of Tripura) और बीजेपी शामिल हैं।


CE चुनाव को लेकर कर सकता है बड़ा ऐलान 

चुनाव आयोग आज मेघालय में भी चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा। 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा में कोनराड संगमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी की गठबंधन सरकार है। इस गठबंधन सरकार में यूनाइटेड डेमोक्रिेटक पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और भारतीय जनता पार्टी शामिल है। वहीं, नागालैंड की बात करें तो 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में NDPP ने 60 में से 18 सीटें जीती थीं, और 12 सीटें जीतने वाली बीजेपी की मदद से गठबंधन सरकार बनाई थी। उन चुनावों के बाद NDPP के नेता नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने थे।

ये भी पढ़ें : 18 जनवरी : आज ही के दिन पोत पर बनी हवाई पट्टी पर पहली बार उतरा विमान, जानिए अन्य घटनाएं 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बढ़े मानदेय से वंचित हो सकते है संविदा कर्मी... पावर कारपोरेशन के MD ने सरकार को भेजा मानदेय न बढ़ाने के लिए पत्र
प्रदेश में SIR के लंबित दावों की 99.70 फीसदी सुनवाई पूरी, 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी अंतिम मतदाता सूची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मथुरा दौरा : गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में की पूजा-अर्चना, जानिए क्‍या है इसकी मान्‍यता ?
मथुरा में ईद के दिन खौफनाक हादसा: 'फरसा वाले बाबा' की गौ-तस्करों से कथित टक्कर में मौत, हाईवे पर उग्र भीड़ ने मचाया हंगामा
योगी मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, नए चेहरों की एंट्री तय... कोर कमेटी की बैठक में नामों पर मंथन