Football: चीकबोन की चोट के बावजूद रोनाल्डो ने दागे दो गोल, मेस्सी को 5-4 से हरा हराया, देखें वीडियो
रियाद। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चेहरे में चोट (चीकबोन की चोट) के बावजूद दो गोल दागे लेकिन उनकी टीम रियाद एकादश को प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में लियोनल मेस्सी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम ने 5-4 से हरा दिया।
Kylian Mbappe carrying Cristiano Ronaldo like a babe 🥹💖#Mbappe #Ronaldo #AlNassr #PSGRiyadhSeasonTeam #psg pic.twitter.com/MWk4Dp4ksP
— Hasan Abrar (@HasanAb72916413) January 19, 2023
पीएसजी के गोलकीपर केलोर नवास लगभग आधे घंटे का खेल पूरा होने के बाद जब गेंद को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो उनका हाथ रोनाल्डो के चेहरे पर लग गया था। रोनाल्डो ने दो गोल में से एक पेनल्टी किक पर किया जो सऊदी अरब में उनका पहला गोल भी था।
No Comment
— ِ (@4redll) January 19, 2023
The GOAT 🐐 #Ronaldo pic.twitter.com/qUnEmMvBPl
रियाद एकादश की टीम में सऊदी अरब के क्लब अल नास्र और अल हिलाल के खिलाड़ी शामिल थे। टीम की कप्तानी रोनाल्डो कर रहे थे जो हाल में अल नास्र से जुड़े हैं। पीएसजी की तरफ से मेस्सी, मारक्विनहोस, सर्जियो रामोस, काइलियान एमबापे और ह्यूगो एकिटिके ने गोल किए।
ये भी पढ़ें:- WFI Dispute : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बैठक बेनतीजा, बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान