बदायूं: मुख्यालय भेजे जाएंगे जीआरपी के कंडम शस्त्र, उझानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगा पुलिस बल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी रेलवे के निर्देश पर हटाए जाएंगे शस्त्र

बदायूं, अमृत विचार। जीआरपी थाने में एसपी रेलवे के निरीक्षण के बाद कंडम शस्त्रों को देखा गया। उन्होंने कंडम शस्त्रों की गिनती करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जिसकी रिपोर्ट जीआरपी मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उझानी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। 

रविवार को एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने बदायूं रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एसपी रेलवे ने निर्देश दिए कि थाने में कंडम हो चुके शस्त्रों की गणना की जाए। उसकी रिपोर्ट उन्हें एक सप्ताह के अंदर दी जाए। सोमवार को थाने में सभी शस्त्र निकाले गए। उसके बाद महिला आरक्षी कविता शर्मा ने शस्त्रों का बारीकी से परखा। सभी को चेक किया गया उसके बाद दो शस्त्र निष्प्रयोज्य पाए गए। जिन्हें अलग कर दिया गया। इन शस्त्रों की रिपोर्ट एसपी रेलवे, मुरादाबाद को दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: स्नान करने के दौरान डूबे तीन युवक, एक लापता

संबंधित समाचार