झारखंडः राज्यपाल रमेश बैस ने रांची के मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया। राजकीय समारोह के मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आज के दिन हमारा देश एक गौरवशाली गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ तथा हमने अपने देश के संविधान को अपनाया।

ये भी पढ़ें - सुरक्षा एजेंसियां जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए प्रयासरत: सिन्हा

इसी संविधान के माध्यम से एक संप्रभु प्रजातांत्रिक गणराज्य की नींव रखी गई तथा नागरिकों के लिए न्याय, समानता, बंधुत्व, धर्म-निरपेक्षता एवं गरिमामय जीवन की वैधानिक परिकल्पना की गई। यह संविधान हमारा मार्गदर्शक हैं, जिसके सहारे देश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पनायें पूरी हो रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि हम सबको मिलकर एक बेहतर झारखंड बनाना है, जहां ऊंच-नीच, सामाजिक भेदभाव, असमानता न हो। राज्य सरकार शिक्षा के प्रति सजग एवं संवेदनशील है। राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और कम ड्राप आउट सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार आनेवाले दिनों में शत-प्रतिशत नामांकन का आंकड़ा हासिल कर समृद्ध राज्यों की श्रेणी में झारखंड को लायेगी। विश्वविद्यालयों में रिक्तियों की समस्या को दूर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - कर्तव्य पथ पर दुर्गा पूजा की झलक पेश की पश्चिम बंगाल की झांकी

संबंधित समाचार