CM शिंदे और फडणवीस को ले जा रहा विमान खराब मौसम के कारण लौटा वापस मुंबई  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ले जा रहा एक विमान खराब मौसम के कारण सोमवार को वापस मुंबई लौट आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिंदे और फडणवीस एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जलगांव जिले के जामनेर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि विमान ने मुंबई से उड़ान भरी लेकिन ‘‘खराब मौसम’’ के कारण वह लौट आया।

ये भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुई, भारत को अब नया राहुल गांधी देखने को मिलेगा: एंटनी

संबंधित समाचार