Hanuma Vihari : एक हाथ से की बल्लेबाजी, हनुमा विहारी पड़ गए सब पर भारी, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Hanuma Vihari One-Handed Batting। आज के डेट में भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी का नाम किसी हीरो की तरह लिया जा रहा है। इस प्लेयर ने भारतीय घरेलू क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में ऐसा हौसला दिखाया है, जिसके कायल फैन्स और बाकी दिग्गज भी हो गए हैं।

दरअसल, विहारी ने आंध्र प्रदेश की कप्तानी करते हुए पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी शानदार जज्बा दिखाया। हनुमा अपनी कलाई के टूटने के बावजूद बल्लेबाजी करने के लिए 11वें नंबर पर उतरे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी टूटी हुई कलाई को और चोटों से बचाने के लिए न सिर्फ बाएं हाथ से खेले बल्कि ज्यादातर मौकों पर एक हाथ से बल्लेबाजी की। विहारी ने जीवट प्रदर्शन करते हुए 15 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को 90 के पार पहुंचाया। उन्होंने 16 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके भी जड़े।

सोशल मीडिया पर हनुमा विहारी का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है। हनुमा विहारी वायरल वीडियो में तेज गेंदबाज आवेश खान की बॉल पर एक हाथ से बाउंड्री लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स करते हुए फैन्स उन्हें वॉरियर कह रहे हैं।

हनुमा विहारी को इस मुकाबले में खेल के पहले दिन बाईं कलाई के टूटने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उन्हें यह चोट आवेश खान की एक बाउंसर पर लगी। खेल के दूसरे दिन वह मैदान पर वापस लौटे और बाईं कलाई को बचाने के लिए लेफ्ट हैंड से बैटिंग की।

बड़ी बात है कि यह मैच मध्यप्रदेश टीम के होम ग्राउंड इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में हनुमा विहारी ने उनके ही मैदान पर एक हाथ से जमकर धुलाई की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सयामी खेर ने लिखा- योद्धा विहारी! कलाई टूटी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी की! क्या सच्चा योद्धा है! हनुमा विहारी ने ऑस्ट्रेलिया में और अब रणजी खेल में भी यही जज्बा दिखाया है। अविश्वसनीय. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मो. सिराज ने हनुमा को 'ट्रू फाइटर' कहा है।

ये भी पढ़ें- BAN vs ENG : बांग्लादेश के खिलाफ वनडे-T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

संबंधित समाचार