दिल्ली की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में आग से मची अफरा तफरी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चप्पल और उससे संबंधित सामग्री बनाने का काम किया जाता है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें : 
सीफूड एक्सपोर्ट में भारत ने रचा इतिहास, 72,000 करोड़ का रिकार्ड निर्यात, फ्रोजन झींगा बना विदेशी कमाई का सबसे बड़ा जरिया

संबंधित समाचार