BAN vs ENG : बांग्लादेश के खिलाफ वनडे-T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

2016 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार बांग्लादेश दौरे पर जा रही है

लंदन। इंग्लैंड ने बांग्लादेश के वनडे और टी20 के आगामी दौरे के लिए 28 वर्षीय बल्लेबाज टॉम एबेल के रूप में टीम में नया चेहरा शामिल किया है। श्रृंखला का पहला मैच वनडे के रूप में एक मार्च को ढाका में खेला जाएगा। श्रीलंका ए के खिलाफ 15 फरवरी से होने वाली अनधिकृत वनडे श्रृंखला के लिए इंग्लैंड लायन्स के कप्तान टॉम एबेल के अलावा किशोर लेग स्पिनर रेहान अहमद को भी इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज साकिब महमूद की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर थे।

बता दें कि 2016 के बाद इंग्लैंड की टीम पहली बार बांग्लादेश दौरे पर जा रही है। इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे की शुरूआत एक मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, इसके बाद दूसरा वनडे तीन मार्च और तीसरा वनडे 6 मार्च को होगा। पहले दो मैच ढाका और आखिरी चटगांव में होगा। इसके बाद 9 मार्च को टी-20 सीरीज का पहला मैच, 12 मार्च को दूसरा और 14 मार्च को तीसरा टी-20 खेला जाएगा। पहला टी-20 चटगांव और आखिरी दो ढाका में आयोजित किए जाएंगे।

टीम इस प्रकार हैं :
वनडे : जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

टी20: जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। 

ये भी पढ़ें :  Border–Gavaskar Trophy : स्पिन के खिलाफ आक्रामकता अपनाएं Virat Kohli, इरफान पठान ने दिया बयान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम से शिक्षा का दिया संदेश
बाराबंकी: 4 घंटे बिजली गुल, सप्लाई आते ही बिजली के पोल में लगी आग, अधिकारियों के फोन बंद होने पर भड़का लोगों का गुस्सा
Bahraich News: कैसरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, गोड़हिया नंबर-2 से लखनऊ के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा
Cabinet: देश में लगेंगे 8-9 नए यूरिया प्लांट, एक करोड़ टन उत्पादन बढ़ाने की राष्ट्रीय निवेश नीति को मंजूरी, जानिए कैबिनेट के अहम फैसले
Bahraich News : बहराइच यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 786 वाहनों के चालान, 9.58 लाख रुपये का जुर्माना, चार वाहन सीज