सड़क पर दंगल: पिकअप से गुटखा थूका तो बाइक सवार ने बीच चौराहे पर सिखाया सबक, जमकर चले लात-घूंसे
मल्हीपुर(श्रावस्ती), अमृत विचार : भंगहा बाजार में सड़क पर गुटखा थूकने की मामूली सी बात पर ऐसा बवाल मचा कि बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच दंगल शुरू हो गया। पिकअप से थूका गया गुटखा जब बाइक सवार पर गिरा, तो बात अपशब्दों से शुरू होकर लात-घूंसों तक पहुंच गई। भिनगा के भंगहा चौराहे पर हुई इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा चौराहे का हैं, जहां दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के मुताबिक, पिकअप सवार व्यक्ति ने सड़क पर गुटखा थूका, जो सीधे पास से गुजर रहे बाइक सवार पर जा गिरा। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरा- तफरी मच गई और तमाशबीन बने लोगों ने इस दंगल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर भंगहा चौकी ले गई, जहां मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : काल बनकर आया रक्षाबंधन: बहनोई के डिब्बे वाले सांप ने भाई को डसा, मातम में बदलीं खुशियां
