एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स : हींग बिक्री पर रोक, गरम मसाले में भी मिली गड़बड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

नई दिल्ली : एवरेस्ट कंपनी और लालजी गोधू को हींग पाउडर बेचने से रोक दिया गया है। शनिवार को यह रोक देश के खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने लगाई है। एफएसएसएआई की तरफ से यह बताया गया है कि जांच में हींग के नमूनों को लिया गया, जो जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं, साथ ही लेबल भी गलत लगा हुआ था। एवरेस्ट के येलो हींग पाउडर और ब्लैक हींग पाउडर के नमूने भी गुणवत्ता में घटिया मिले हैं।

एफएसएसएआई की तरफ से कंपनी को चेतावनी जारी की गई है कि वह अपनी कमियां दूर कर लें अन्यथा आगे की कार्रवाई की जायेगी।

अधिक नमक की जानकारी नहीं की गई साझा

एफएसएसएआई की तरफ से दी गई जानकारी में यह बात भी निकल कर सामने आ रही है कि कंपनी के चिकन मसाले और गरम मसाले व एग करी पाउडर में 5 प्रतिशत नमक मानक से अधिक मिला था, लेकिन नमक ज्यादा होने की बात लेबल पर नहीं लिखी हुई थी, इसके अलावा मसालों की मात्रा भी लेबल पर नहीं बताई गई थी।

वहीं गोधू एंड कंपनी का हींग भी गुणवत्ता में खरा नहीं उतरा है, वह भी मिलावटी पाया गया है। एफएसएसएआई की तरफ से दी गई जानकरी में यह बात सामने आई है कि कंपाउंडेड हींग बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची हींग में मात्रा से अधिक स्टार्च मिला है। यह भी मानक के अनुरूप नहीं रहा है। हींग में स्टार्च की मात्रा वजन के हिंसाब से होने चाहिए।

यह भी पढ़ें : काल बनकर आया रक्षाबंधन: बहनोई के डिब्बे वाले सांप ने भाई को डसा, मातम में बदलीं खुशियां

संबंधित समाचार