सीतापुर : घास काटने गईं दो सगी बहनों समेत चार किशोरियां लापता, केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

सीतापुर, अमृत विचार: घर से घास काटने के लिए निकली चार किशोरियां संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम रेवान मजरा मोहम्मदीपुर में हुई घटना को लेकर देर शाम कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेवान मजरा मोहम्मदीपुर निवासी मेहदी पुत्र असगर के मुताबिक, शाम करीब चार बजे उनकी दो पुत्रियां शन्नो और सीमा, पड़ोस की राविया पुत्री शब्बीर तथा साइमा पुत्री मैनुद्दीन के साथ खेत में घास लेने गई थीं।

देर शाम तक जब चारों घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी चारों का कहीं कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरी को सौंपी गई है। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि लापता की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : काल बनकर आया रक्षाबंधन: बहनोई के डिब्बे वाले सांप ने भाई को डसा, मातम में बदलीं खुशियां

संबंधित समाचार