रामनगर: खनन माफिया जबरन छुड़ा कर ले गए वाहन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकारी वाहन पर डंपर चढ़ाने की कोशिश  

रामनगर, अमृत विचार। अवैध खनन रोकने के लिए जा रहे कर्मचारियों के साथ माफियाओं ने अभद्रता की और जबरन वाहन छुड़ा ले गए। इतना ही नहीं उन्होंने सरकारी वाहन पर डंपर चढ़ाने का भी प्रयास किया। 


वन निगम के सहायक लौंगिग अधिकारी हीरा सिंह अधिकारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने कर्मचारियों के साथ कोसी नदी के कालू सिद्ध गेट पर अवैध खनन रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक डंपर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने उनके सरकारी वाहन पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन वाहन चालक की सूझबूझ से वे सुरक्षित बच गए। उनका आरोप है कि मौके पर डंपर चालक खनन से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद कर्मचारियों ने  डंपर को कब्जे में ले लिया। इसी बीच एक व्यक्ति उनसे धक्का-मुक्की व अभद्रता कर जबरन वाहन को छुड़ा ले गया। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार