हरदोई: गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। मौलागंज बस स्टैंड पर दोपहर तकरीबन 1:30 गैस सिलेंडर लदे हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक लखीमपुर जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बताए गए हैं। 

लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रंदौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद 55 वर्ष पुत्र बनवारी लाल अपनी पत्नी रामवती 50 वर्ष को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड पर अवध रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। 

जिससे रामवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तत्काल कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल राजेंद्र को सीएचसी पहुंचवाया जहां राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM Yogi, जय श्री राम, हर हर महादेव से हुआ स्वागत, बच्चों को दिए चॉकलेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव