जापान ने रूस के 39 लोगों और 73 संगठनों की संपत्तियां की फ्रीज 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

टोक्यो। जापान ने रूस के 39 लोगों और 73 संगठनों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक प्रतिबंध विशेष रूप से रूसी उप रक्षा मंत्री विक्टर गोरेमीकिन और रूसी राष्ट्रपति प्रशासन में उच्च पदस्थ अधिकारियों अलेक्जेंडर खारीचेव तथा बोरिस रैपोपोर्ट में पर लगाए गए हैं। 

कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं : व्हाइट हाउस 
इधर, व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं है। सामरिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने व्हाइट हाउस में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, खुफिया तंत्र और सरकार अब भी इस पर गौर कर रही है। कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं है, इसलिए मेरे लिए इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। किर्बी से ऊर्जा मंत्रालय के उन निष्कर्षों पर सवाल किया गया था, जिसमें कहा गया है कि संभवत: प्रयोगशाला में रिसाव कोविड-19 वैश्विक महामारी का कारण बना। इन निष्कर्षों को पहली बार सप्ताहांत में 'द वॉल स्ट्रीट' पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति तथ्य चाहते हैं। वह चाहते हैं सरकार उन तथ्यों को सामने लाए और हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हमारे पास बताने के लिए कुछ होगा जो अमेरिकी लोगों और कांग्रेस को ठोस जानकारी देने के लिए पर्याप्त हो तो हम ऐसा जरूर करेंगे।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका ने की पीएम मोदी की तारीफ, भारत को बताया वैश्विक रणनीतिक साझेदार

 

संबंधित समाचार