Oscars 2023 : ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी दीपिका पादुकोण, ड्वेन जॉनसन संग मचाएंगी धमाल

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स की प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आयेंगी। यह साल ऑस्कर 2023 में भारत के लिए गर्व करने वाले पल लेकर आया है। जहां एक तरफ 'छेल्लो शो' और 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण का भी ऑस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है। दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी। दीपिका पादुकोण ने इसकी जानकारी फैन्स को दी है। 

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि उनके अलावा ऑस्कर 2023 में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे। 

https://www.instagram.com/p/CpS7qH1r8OI/

दीपिका पादुकोण ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी, फैंस खुशी से झूम उठे और जश्न मनाने लगे। दीपिका पादुकोण के ऑस्कर की प्रेजेंटर बनने की खबर ने बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी एक्साइटमेंट जगा दी। नेहा धूपिया से लेकर पति रणवीर सिंह ने उन पर खूब प्यार लुटाया और बधाइयां दी।

ये भी पढ़ें :  Shah Rukh Khan की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर 'मन्नत' बंगले में घुसे दो युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

 

संबंधित समाचार