Shah Rukh Khan की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर 'मन्नत' बंगले में घुसे दो युवक, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बांद्रा स्थित शाहरुख खान के बंगले मन्नत में सिक्योरिटी में बड़ी चूक हुई है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को दीवार फांदकर दो युवक मन्नत बंगले में घुस आए। समय रहते सिक्योरिटी ने उन्हें देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दोनों 19-20 साल के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक शाहरुख खान के फैंस हैं और उन्हें मिलने गुजरात से मुंबई आए थे। लेकिन उन्होंने चोरी-छिपे घर में घुसने की कोशिश की। सिक्योरिटी को चकमा देकर वह दीवार से बंगले के अंदर घुस गए, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ बिना परमिशन के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ पुलिस आगे की जांच कर रही है।

घटना के वक्त बंगले में नहीं थे शाहरुख
रिपोर्ट के मुताबिक, जब ये घटना हुई तो शाहरुख खान उस समय ‘जवान’ की शूटिंग कर रहे थे। वह गुरुवार को तड़के सुबह वापस लौटे और सोने चले गए। उसके बाद ‘मन्नत’ के सिक्यॉरिटी स्टाफ ने उन दोनों युवकों को पकड़ लिया, जो दोनों लड़के बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें :  सुष्मिता सेन को आया Heart attack, हुई थी एंजियोप्लास्टी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

संबंधित समाचार