New Zealand vs Sri Lanka : डेरिल मिशेल का शतक, न्यूजीलैंड को श्रीलंका पर पहली पारी में बढ़त 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

क्राइस्टचर्च। डेरिल मिशेल के शानदार शतक और मैट हेनरी के 75 गेंद में 72 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। मिशेल ने 102 रन बनाए जबकि हेनरी ने आक्रामक पारी खेली। इनके अलावा नील वैगनर ने 24 गेंदों पर 27 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 373 रन बनाकर 18 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। 

पहली पारी में 355 रन बनाने वाले श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 83 रन बनाए हैं और अब उसे 65 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है। स्टंप उखड़ने के समय एंजेलो मैथ्यूज 20 रन पर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड ने सुबह पांच विकेट पर 162 रन से आगे खेलना शुरू किया। वह तब श्रीलंका से 193 रन पीछे था लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिशेल का अच्छा साथ दिया। माइकल ब्रेसवेल और कप्तान टिम साउदी ने 25--25 रन का उपयोगी योगदान दिया। 

मिशेल ने 187 गेंदों पर अपना पांचवा और श्रीलंका के खिलाफ पहला शतक पूरा किया। दूसरी तरफ हेनरी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की तथा अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। इनमें कासुन रजिता के एक ओवर में लगाए गए चार चौके और एक छक्का भी शामिल है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में ओशदा फर्नांडो (28), दिमुथ करुणारत्ने (17) और कुसल मेंडिस (14) के विकेट गंवाए। ब्लेयर टिकनर ने तीनों विकेट लिए। 

ये भी पढ़ें :  Cameron Green लंबे समय तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बने रहेंगे, Kim Hughes ने की भविष्यवाणी

संबंधित समाचार